राज्य समाचार

आबकारी पुलिस की कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी, मौत

Spread the love

कवर्धा । जिले में एक युवक ने आबकारी पुलिस की कस्टडी में फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. कोतवाली थाना क्षेत्र के छीरपानी कॉलोनी की ये पूरी घटना है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम हरिचंद मेरावी बताया जा रहा है. चिल्फी इलाके के बेंदा गांव के रहने वाले हरिचंद को पुलिस एमपी की शराब बेचने के आरोप में मंगलावर शाम थाने लाई थी। दो आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह युवक बाथरूम गया। लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं आया। काफी देर तक जब युवक नहीं आया तक ड्यूटी पर मौजूद आरक्षकों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पाया गया कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा खोला गया तो युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली. बताया जा रहा है कि युवक ने अपने गमछे के सहारे फंदा बनाया और आत्महत्या कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। मामले में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए जांच की मांग की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button