राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, शिवराज के साले को भी मिला टिकट

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर शाम को 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। 27 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। हलांकि दो सीटों पर पहले से ही घोषित उम्मीदवारों के नाम बदल दिए गए हैं।
चौथी सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले को वारासिवनी से कांग्रेस का टिकट मिल गया है। संजय ने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक 211 नाम तय कर चुकी है। फिलहाल 19 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होना बाकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।
कांग्रेस पार्टी के एक बयान के मुताबिक, 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को घोषित किए गए उम्मीदवारों में कांग्रेस ने रमेश दुबे को भिंड, प्रवीण पाठक को ग्वालियर दक्षिण, प्रीति अग्निहोत्री को इंदौर-1 और सुरजीत सिंह चड्ढा को इंदौर-4 से अपना प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की पहली सूची 3 नवंबर को जारी की थी, जिसमें 46 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया था। इसके अगले दिन पार्टी ने 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। कांग्रेस ने सोमवार को 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। पार्टी को अभी 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 57 विधायक हैं। कांग्रेस 2003 से मध्य प्रदेश की सत्ता से बाहर है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button