राजनीतीराज्य समाचार

एयरपोर्ट पर पुनिया, भूपेश व सिंहदेव ने किया राहुल का स्वागत

 
रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहले चरण के चुनाव के चुनाव प्रचार हेतु दो दिवसीय दौरे पर आज रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
राहुल गांधी की पहली सभा अभी पखांजुर में है।
दोपहर 2 बजे खैरागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे।
3:30 बजे डोंगरगढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे।
सांय 5:00 बजे राजनांदगांव में रोड शो-गुरुनानक चौक से मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन,भारत माता चौक के बीच होगा। गंज चौक में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम राजनांदगांव में करेंगे। 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजे चारामा में आमसभा को संबोधित करेंगे। 2:15 बजे कोंडागांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। 3:45 बजे जगदलपुर में बूथ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। सांय 5 बजे दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button