राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है – पीएम मोदी

कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक

Spread the love

झारखंड के पलामू में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक है लेकिन हमारे लिए किसान हमारा अन्नदाता है, कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। आज हिन्दुस्तान में पडोस के राज्यों के साथ झगड़े चल रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट में केस लंबित हैं। वहीं बिहार और झारखंड की सरकारों ने पानी की समस्या को सुलझा लिया। पीएम ने कहा, देश के उज्जवल भविष्य के लिए देश के किसानों को ताकतवर बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहें है। हम किसानों और देश की सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य कर रहें है। बीच से बाज़ार तक नई व्यवस्था खड़ी करके हम किसान को सशक्त कर रहें है। उन्होंने कहा कि पहले की योजनाएं जो नामों के आधार पर चली वो आज जमीन पर दिखाई नहीं पड़ती हैं, हमारी सरकार नाम के झगड़ों में ना पड़कर काम करने पर विश्वास करती है।

किसानों को वोट बैंक बनाना होता तो योजना नहीं बनाता और किसानों की कर्ज माफी कर देता। कर्ज माफी से एक पीढ़ी तो कर्ज मुक्त हो जाती है लेकिन हमारी योजनाओं से उसकी कई पीढ़ियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का खेल चल रहा है इसलिए किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। किसी ने नाम पर ध्यान दिया तो किसी ने काम पर ध्यान दिया। कांग्रेस की सरकारों ने समय रहते किसान हितों की परियोजनाओं को पूरे कर दिया होता तो आज किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले कांग्रेस सरकारों ने किसानों को कर्ज लेने पर मजबूर किया और आज कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button