राष्ट्रीय खबरें

गले में मछली फंसने से शख्स की हुई मौत

केरल अलप्पुझा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले के कायमकुलम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि युवक धान के खेत से पानी निकालते समय मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसके दोस्त भी वहां पर मौजूद थे। युवक ने मछली पकड़ने के दौरान एक मछली को पकड़कर मुंह में दबा लिया और दूसरी मछली पकड़ने की कोशश करने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी बीच उसने जिस मछली को मुंह में दबाकर रखा था वह अचानक उसके गले में फंस गई। इसके बाद उसे अस्पताल भी लेकर जाया गया, लेकिन उसे डॉक्टर बचा नहीं सके। अस्पताल में शख्स की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला केरल के अलप्पुझा जिले का बताया जा रहा है। यहां कायमकुलम में एक युवक की उसके गले में मछली फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुथुप्पल्ली निवासी आदर्श उर्फ उन्नी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया हुआ है। वह धान के खेत से पानी निकालते हुए अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसने एक मछली को मुंह में दबाकर दूसरी मछली पकड़ने की कोशिश की।
नहीं बचा सके डॉक्टर

बताया जा रहा है कि मुंह में दबाई हुई मछली अचानक उसके गले में फंस गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोस्तों ने मछली को बाहर निकालने के काफी प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आनन-फानन में आदर्श को तुरंत ओच्चिरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यहां अस्पताल में भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। उसका शव कायमकुलम तालुक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button