खेल

भारत ने जीती मल्लखंभ विश्व चैंपियनशिप

Spread the love

भारत ने रविवार (17 फरवरी) को समाप्त हुई पहली मल्लखंभ विश्व चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा का खिताब जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था।
इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में 15 देशों स्पेन, जर्मनी, चेक गणराज्य, इटली, अमेरिका, ईरान, नार्वे, इंग्लैंड, फ्रांस, मलेशिया, सिंगापुर, जापान, वियतनाम, बहरीन और मेजबान भारत ने हिस्सा लिया था।
भारत ने 244.73 अंक बनाकर टीम चैंपियनशिप जीती। सिंगापुर 44.45 अंकों के साथ दूसरे और मलेशिया 30.22 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
कहा जाता है कि 12वीं सदी में भारत में मल्लखंभ की शुरुआत हुई थी। भारत के कई इलाकों में ये खेल काफी लोकप्रिय है।
मध्य प्रदेश में मल्लखंभ को राज्य खेल का दर्जा है। हालांकि, इसे अभी तक राष्ट्रीय खेलों में शामिल नहीं किया गया है।
Rafiq Maqbool/AP Photo6/7
मल्लखंभ भारत का एक पारम्परिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक उर्ध्व खम्भे या रस्सी के उपर तरह-तरह के करतब दिखाते हैं।
‘मल्लखंभ’ दो शब्दों से मिलकर बना है- ‘मल्ल’ (बलवान या योद्धा) और ‘खम्भ’ (खम्भा)।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button