राज्य समाचार

पी.एल.पुनिया का दो दिवसीय दौरा, होगी अहम बैठकें

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल. पुनिया आज दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर इंडिगो की नियमित विमान सेवा के द्वारा पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्रीगण और वरिष्ठ कांग्रेस नेता 15 मार्च को मायाराम सुरजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सबके लिए स्वास्थ्य का अधिकार” विषय पर कार्यशाला में शरीक होंगे।
15 मार्च को सुबह 11.30 बजे शक्ति और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी, राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, समन्वयक अरूण भद्रा, रवि पांडे, सुनील माहेश्वरी, जयवर्धन बिस्सा शामिल होगे।
16 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में सोशल मीडिया की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी, राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, समन्वयक अरूण भद्रा, रवि पांडे, सुनील माहेश्वरी, जयवर्धन बिस्सा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गदर्शन देंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button