खेलराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का फाइनल मैच आज रायपुर में, इंडिया-श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला

Spread the love

01.10.22| रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 (Road Safety World Series 2022) का विजेता कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. खिताबी मुकाबला इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और श्रीलंका लीजेंड्स (Sri Lanka Legends) के बीच आज रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बतौर कप्तान सचिन तेंदुलकर और तिलकरत्ने दिलशान आमने सामने होंगे. प्रैक्टिस के लिए इंडिया के खिलाड़ी आज सुबह मैदान पहुंचे, जहां मैच जीतने के लिए खूब पसीना बहाए.

कप्तान के रूप में सचिन और दिलशान आमने सामने हैं, लेकिन ये मैच सचिन बनाम जयसूर्या का है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का फाइनल मैच कलर्स सिनेप्लेक्स (Colors Cineplex Live TV) चैनल पर लाइव प्रसारित होगा.सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, इरफ़ान पठान, यूसुफ़ पठान, युवराज सिंह जैसे स्टार प्लेयर्स इंडिया लीजेंड्स टीम में शामिल हैं, जिनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वहीं श्रीलंका लीजेंड्स में कप्तान दिलशान, सनाथ जयसूर्या आदि विस्फोटक बल्लेबाज हैं. इसके अलावा कुलसेकरा की गेंदबाजी बड़ा चैलेंज होगी, कुलसेकरा ही सेमीफाइनल में जीत के हीरो रहे थे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button