बलौदाबाजार-भाटापारा

भारत और पाकिस्तान ने साझा की परमाणु संयंत्रों की सूची

Spread the love

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की सूची साझा की है। दोनों देश हर साल परमाणु संयंत्रों के बारे में जानकारी एक-दूसरे से साझा करते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां कहा कि परमाणु प्रतिष्ठानों और संयंत्रों पर हमले रोकने को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते की धारा दो के तहत सूची सौंपी गई है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची मंगलवार सुबह 11 बजे यहां विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को आधिकारिक तौर पर सौंपी गई। इसके थोड़ी देर पहले नई दिल्ली में भारतीय परमाणु संयंत्रों और सुविधा केंद्रों की सूची पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रतिनिधि को दी गई।

दोनों देशों के बीच 31 दिसंबर, 1988 को हुआ यह समझौता 27 जनवरी, 1991 को प्रभावी हुआ था। दोनों देश एक जनवरी, 1992 से निरंतर परमाणु संयंत्रों की सूची का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

पाक जेलों में 537 भारतीय कैदी पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैदी बंद हैं। पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत मंगलवार को इन कैदियों की सूची भारत के साथ साझा की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय कैदियों में 54 नागरिक और 483 मछुआरे हैं।

इन कैदियों की सूची इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी गई। दोनों देश अपने यहां बंद कैदियों की सूची साल में दो बार यानी एक जनवरी और एक जुलाई को साझा करते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button