राज्य समाचार

BREAKING : महापौर को टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता ने खुद पर डाला केरोसिन, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, टिकट देने की मांग

Spread the love

रायपुर –  मेयर एजाज ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर हजारों की संख्या में समर्थक सुभाष स्टेडियम पहुंचकर भारी प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर महापौर एजाज ढेबर को टिकट देने की मांग कर रहे है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के बीच एक युवक ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और फिर खुद को आग लगाने की कोशिश की। युवक की हरकत को देख मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को रोका और भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान में लाया गया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एजाज ढेबर ने रायपुर दक्षिण से दावेदारी की थी। बुधवार को कांग्रेस ने 53 नामों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मेयर का नाम नहीं था, जिसके बाद उनके समर्थक भारी नाराजगी जाहिर कर रहे है और कांग्रेस प्रत्याशी को बदलकर एजाज ढेबर को टिकट देने की मांग कर रहे है। एजाज ढेबर भी खुद मौके पर पहुंचे हुए है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button