राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेस्वर टुडू तीन दिन के दौरे पर पहुंचे जगदलपुर,

Spread the love

11.07.22|  केंद्रीय जनजातीय कार्य एवं जलशक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री विश्वेस्वर टुडू तीन दिन के दौरे पर सोमवार को हीराखण्ड एक्सप्रेस में जगदलपुर पहुंचे। स्टेशन में उनका स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। यहां वीआईपी लाउंज में मीडिया से चर्चा करते हुए आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, पहली बार कोई आदिवासी इस सर्वोच्च पद पर बैठेगा। आजादी के 75 साल में देश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा पर कभी आदिवासी वर्ग का ख्याल नही रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने आदिवासी वर्ग के कल्याण, उत्थान व विकास को गति देने का काम किया। आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय एनडीए ने लिया। आदिवासी समाज के लिए यह गौरवपूर्ण निर्णय है।

टुडू तीन दिन यहां रुकेंगे। इस दौरान वे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। कुछ बूथ कमेटियों से चर्चा के लिए गांव भी जाएंगे। ज्ञात हो कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर जीत के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री भी हारी हुई सीटों के दौरे पर भेजे जा रहे हैं। टुडू का बस्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रवास भी इसी संदर्भ में है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button