खेल

Mitchell Starc  आईपीएल ऑक्शन इतिहास के बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 24 करोड़ 75 लाख में KKR के हुए

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार हैं, जिसमें 333 प्लेयर्स पर बोली लगने वाली है। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं।

10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट खाली है। यानी ज्यादा-से-ज्यादा 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए आरसीबी टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा है। आरसीबी के पर्स में 40.75 करोड़ रुपये है। ऐसे में आरसीबी टीम ऊंची बोली लगाते हुए प्लेयर्स को अपने खेमे में शामिल कर सकते हैं।

 पांचवें सेट में स्पिनर पर लगेगी बोली

अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद वकार सलामखिल 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इंग्लैंड के अकील हुसैन 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 75 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 

द. अफ्रीका के तबरेज शम्सी 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

अफगानिस्तान के मुजीब रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

 दिलशान मधुशंका को मुंबई ने खरीदा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज 50 लाख के बेस प्राइस के साथ 4 करोड़ 60 लाख में मुंबई इंडियंस के हुए। लखनऊ और मुंबई ने खिलाड़ी के लिए बोली लगाई।

हेजलवनड रहे अनसोल्ड

 

जोश हेजलवुड 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। जयदेव उनादकट 50 लाख के बेस प्राइस में 1 करोड़ 60 लाख में हैदराबाद के हुए। जयदेव के लिए दिल्ली और हैदराबाद ने बोली लगाई।

मिचेल स्टार्क पर जमकर लगी बोली

 

2 करोड़ बेस प्राइज के साथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर दिल्ली और मुंबई ने शुरुआती दांव खेला। इसके बाद कोलकाता और गुजरात ने गेंदबाज पर बोली लगाई, जो 24 करोड़ तक चली गई। कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा है। 

 50 लाख के शिवम मावी पर लखनऊ ने लगाई शुरुआती बोली

50 लाख बेस प्राइस में शिवम मावी पर लखनऊ ने पहली बोली लगाी। इसके बाद आरसीबी और लखनऊ के बीच बोली लगी। 50 लाख से शुरू हुई बोली 5 करोड़ तक चली गई। अंत में लखनऊ ने 6 करोड़ 40 लाख में गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया। 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button