राज्य समाचार

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर रायपुर से विशेष ट्रेन की चलाने की मांग

Spread the love

सांसद बृजमोहन के नेतृत्व में रेल मंत्री से मिले सिख समाज के लोग

 

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को रायपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह छाबड़ा समेत समिति के अन्य सदस्यों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर रायपुर से विशेष सिमरन यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिख समाज हर वर्ष 24-25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता है। 25 नवंबर 2025 को यह ऐतिहासिक पर्व अपने 350वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे सिख समाज देश-विदेश में भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से लगभग 1000 श्रद्धालुओं की “दर्शन-सिमरन यात्रा”13 नवंबर से रायपुर से प्रारंभ होकर श्री नांदेड़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, श्री दमदमा साहिब, श्री अमृतसर साहिब, दिल्ली गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब, श्री पटना साहिब, श्री घुबरी साहिब, असम (जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के चरण पड़े थे) श्रद्धालु 25 नवंबर को श्री घुबरी साहिब में आयोजित शहीदी पर्व समारोह में भाग लेंगे और फिर 27 नवंबर को रायपुर लौटकर यात्रा पूर्ण होगी।

इस भव्य धार्मिक यात्रा के लिए विशेष रेलगाड़ी की आवश्यकता को गंभीरता से समझते हुए सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया कि रेलवे मंत्रालय इस ऐतिहासिक अवसर पर सिख श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए विशेष ट्रेन की अनुमति दे।

सांसद अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस मांग को सकारात्मक भाव से स्वीकार किया है और इस पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button