राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस पूछेगी रमन सिंह से 25 दिनों में 25 सवाल

पहले दिन मुख्यमंत्री से सवाल - 37 प्रतिशत ग़रीब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गए, तो विकास किसका हुआ?

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव तक मुख्यमंत्री रमन सिंह से सवाल पूछने का एक सिलसिला शुरु किया गया है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर चुनाव तक 25 सवाल पूछने की घोषणा की है। कांग्रेस ने अपने फ़ेसबुक पेज पर कहा है, “चूंकि मोदी जी ने अपने जन्मदिन पर कहा था कि सवाल पूछने चाहिए, सवालों से बचना भागना कायरता है। उनकी बात को ध्यान में रखते हुए हम आज से चुनाव तक 25-दिन-25-सवाल रमन सिंह जी से पूछेंगे।”
पहला सवाल कांग्रेस ने पूछा है कि जब राज्य बना तो ग़रीबों की संख्या 37 प्रतिशत थी जो नरेंद्र मोदी के अनुसार 50 प्रतिशत हो गई है, उल्लेखनीय है कि भिलाई की अपनी सभा में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राज्य में एक करोड़ 30 लाख ग़रीब हैं, जिनके जन-धन खाते खोले गए हैं। कांग्रेस ने रमन सिंह से पूछा है कि अगर ग़रीबों की संख्या बढ़ रही है तो फिर विकास किसका हुआ है?
पहले दिन के सवाल के साथ कांग्रेस ने कहा है, “अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रमन सिंह भी, मोदी जी की तरह सवालों से भागेंगे?”

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button