राज्य समाचार

स्थानीय विक्रेताओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन

Spread the love

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा अपने स्थानीय विक्रेताओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन 23 अगस्त को भिलाई क्लब में किया गया। समारोह में मु य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय विक्रेताओं के लगभग 60 प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मिलन समारोह के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय विक्रेताओं को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ संयंत्र और विक्रेताओं के मध्य संवाद के अवसर उपलब्ध कराना है।

जिससे आपसी सहभागिता के द्वारा स बन्धों को सुदृढ़ बनाकर क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जा सके। कार्यक्रम में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक परियोजनाएं एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक माइंस बी के गिरी, मु य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ एम रविंद्रनाथ मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य महाप्रबंधक सामग्री प्रबंधन के सी मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह एक कड़ी का काम करते है जो विक्रेताओं को संयंत्र से जोडऩे तथा परस्पर लाभ की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होते है। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने सुमधुर एवं यादगार गीतों की प्रस्तुति दी।

क्रार्यक्रम में संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में उमेश चितलंगियाँ, हरीश सहगल, प्रेमचंद लालवानी, जी एस ताम्रकार सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हुए। साथ ही भिलाई एंसेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभुषण, महासचिव  श्याम अग्रवाल, सचिव सुरेश चावड़ा एवं अशोक जैन, कोषाध्यक्ष पृथपाल सिंह सहित क्षेत्र के प्रमुख विक्रेतागण उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button