राज्य समाचार
कांकेर : नक्सलियों ने पर्चे फेंककर दी भारत बंद करने की धमकी
कांकेर । नक्सलियों की ओर से भारत बंद को लेकर लगातार प्रचार जारी है। नक्सलियों ने अंतागढ, आमाबेडा और कामता मार्ग पर बैनर बांध कर दोबारा चेतावनी दी है। इस पर अंतागढ एसडीओपी पुपलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं।
शराब दुकान के पास लगाए गए पोस्टर में 25 से 31 जनवरी तक प्रचार अभियान चलाने और 31 जनवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया है। यह पर्चे दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी द्वारा जारी किए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने पर्चे फेंक कर भारत बंद का ऐलान किया था। इसके साथ ही मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि केंद्र सरकार जनविरोधी सरकार है, वहीं नए भारत के सपने को ध्वस्त करने बात की भी लिखी थी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now