राज्य समाचार

कर्नाटक में लोकतंत्र की हार और खरीद फरोख्त और दलबदल की जीत

आज का दिन देश में लोकतंत्र के लिये काला दिन

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कर्नाटक में लोकतंत्र हार गया, भाजपा की खरीद फरोख्त और दलबदल की ओछी राजनीति जीत गयी। लोकसभा चुनावों के बाद से ही भाजपा लगातार विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को गिराने के लिये हरसंभव हथकंडा अपना रही है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि कर्नाटक में फिर से विधानसभा चुनाव कराये जाये जिस येदियुरप्पा को कर्नाटक की जनता ने विधानसभा चुनाव में खारिज किया, उसी येदियुरप्पा को भाजपा नेतृत्व ने खरीद फरोख्त और दलबदल कराके पदासीन करने की ओछी साजिश रची है। जिसके लिये कर्नाटक की जनता और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा के अधिनायकवादी और एकतंत्र की फासीवादी प्रवृत्ति की छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। आज का दिन देश में लोकतंत्र के लिये काला दिन है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button