राज्य समाचार

डोंगरिया महादेव में जलाभिषेक कर बोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

पंडरिया नगर में शिवभक्तों ने किया भव्य स्वागत

 

पंडरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकली 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुक्रवार को मोहतरा से होते हुए डोंगरिया महादेव मंदिर पहुँची। यहां भारी बारिश और कठिन रास्तों के बावजूद उन्होंने अपने 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और प्रदेशवासियों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पंडरिया नगर में दिखा जनसैलाब, हुआ भगवामय वातावरण
डोंगरिया महादेव में जलाभिषेक के बाद जब यात्रा पंडरिया नगर पहुंची, तो वहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से नगर गूंज उठा। करीब 3000 से अधिक लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, विभिन्न हिन्दू संगठनों और स्थानीय निवासियों ने कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा में भाग लिया।

भावना बोहरा ने कहा — “यह केवल यात्रा नहीं, सनातन संस्कृति का प्रतीक है”

विधायक भावना बोहरा ने डोंगरिया महादेव में जल अर्पित करने के बाद कहा, “यह यात्रा मेरे लिए सिर्फ भक्ति नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प है। आज जिस तरह से पंडरिया में जनसमूह उमड़ा, उससे यह स्पष्ट है कि शिवभक्ति और आस्था आज भी पूरे बल पर जीवित है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा समता, सहयोग और संस्कृति का प्रतीक है। तेज बारिश में भी लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया, यह हमारे समाज की एकजुटता और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है।

यात्रा का अगला पड़ाव — बोड़ला

कांवड़ यात्रा शनिवार को डोंगरिया से पांडातराई, भारत माता चौक, करहट्टा चौक, कुसुमघटा, नेउरगांव होते हुए बोड़ला पहुंचेगी और 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा।

विधायक बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि लोक आस्था, संस्कृति और सामाजिक चेतना का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, संगठन के सदस्यों और शिवभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करें, यही मेरी मंगलकामना है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button