राज्य समाचार

भाजपा सरकार की प्राथमिकता है विकास : बृजमोहन

सांसद अग्रवाल ने किया 322 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

Spread the love

रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ 22 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड संतोषी नगर में 122.11 लाख रुपए, शहिद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, टिकरापारा में 62 लाख रुपए और महामाया वार्ड में 139.21 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि आज हरेली तिहार के अवसर पर भाजपा सरकार का क्षेत्र की जनता को विकास की सौगात है। भाजपा सरकार हमेशा से ही विकास को प्राथमिकता देती है और क्षेत्र की जनता को विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समृद्ध और सशक्त बनाना है। जिसके तहत स्कूल भवन, सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन आदि का भूमिपूजन किया गया है।

इस अवसर पर उपनेता नगर निगम मनोज वर्मा, पार्षद चन्द्रपाल धनगर, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, मंडल अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर, सुभाष तिवारी, राम कृष्ण धीवर समेत पार्टी पदाधिकारी और  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button