राज्य समाचार

पत्नी के चरित्र पर थी शंका, पिता ने अपने तीन बच्चों को चाकू मारा

रायपुर। राजधानी में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल दहलाने वाली घटना को सुनकर सब सहम से गए। पिता ने अपने तीन बच्चों पर चाकू से प्राण घातक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महज छह से 10 वर्ष के तीनों बच्चों पर पत्नी की चरित्र पर शंका के चलते आरोपित पति ने तीनों बच्चों को लहूलुहान कर दिया। घायलों में एक लड़की और दो लड़के हैं। मामले की जानकारी जैसे ही राजेंद्र नगर थाने को मिली, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अमलीडीह पहुंची और वारदात की जानकारी लेकर आरोपित घनश्याम दास कोसरिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुरी तरह से घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी थी।
थाना प्रभारी संजय ने बताया कि राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह में घटना के संबंध में जानकारी दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति घनश्याम दास कोसरिया को पत्नी के चरित्र पर शक था। आए दिन इसी बात को लेकर विवाद होता था। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि घनश्याम ने अपने ही बच्चों पर प्राण घातक हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित पिता घनश्याम दास कोसरिया को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुट गई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्यों अपने ही मासूम बच्चों को जान से मारने की कोशिश की।
एक के सिर में तो दूसरे को सामने से मारा
घनश्याम ने पत्नी से विवाद के बाद धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक बच्चे को पहले सिर में पीछे से बार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बीच बचाव में आए दूसरे बच्चे को सीधे पेट और छापी में दो-तीन वार कर दिए। जिससे वह वहीं गिर गया। बेटी जब बीच में आई तो उसे भी चाकू घोप दिया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button