राज्य समाचार

CD कांड का मुख्य शिकायतकर्ता बजाज छेड़खानी में गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित कथित भाजपा नेता से जुड़े अश्लील सीडी कांड में मुख्य शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज को पुलिस ने रविवार को छेड़खानी के केस में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रकाश बजाज ने एक महिला से 10 लाख रुपये मकान बेचने के नाम पर लिए थे। बाद में रकम नहीं लौटाई।
महिला के लगातार संपर्क करने पर उसे कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत की। अप्रैल में घटित इस घटना में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है प्रकाश का घर सिविल लाइन क्षेत्र में है। रुपयों के लेन-देन को लेकर पीड़िता अक्सर घर पहुंचती थी।
आरोपी ने इसी दौरान बदसलूकी करते हुए छेड़खानी की। साथ में ही देख लेने की धमकी तक दे डाली। प्रभारी सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि फिलहाल शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। धारा 354, 506 के तहत गिरफ्तारी कर आगे वैधानिक कार्रवाई चल रही है।
गौरतलब है कि प्रकाश बजाज को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बताया गया है। प्रदेश के पूर्व भाजपा केबिनेट मंत्री राजेश मूणत की अश्लील सीडी बनाने के मामले में प्रकाश ने ही पंडरी थाने में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था।
मामले में बड़ी साजिश के तहत उगाही के लिए फोन आने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को हिरासत में लिया। विनोद वर्मा को बाद में कोर्ट से जमानत मिली। वर्तमान में पत्रकार वर्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button