राज्य समाचार

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से किसान खेमराज व शिवकुमार होंगे सम्मानित

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्योत्सव 2024 में डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए सारंगढ बिलाईगढ जिले के किसान खेमराज पटेल और कबीरधाम जिले के शिवकुमार चंद्रवंशी का चयन सर्वोत्कृष्ट कृषक के रूप में किया गया है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने खेमराज पटेल ग्राम गंधराचुंवा, विकासखण्ड- सारंगढ़ को डॉ खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार 2024 हेतु चयन किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर यह पुरस्कार राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2024 के दौरान कृषक को प्रदान किया जायेगा जो कि जिले के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

कृषक खेमराज पटेल ग्राम गंधराचुंवा  विकासखण्ड सारंगढ़ के निवासी हैं। उनके जीविकोर्पाजन का मुख्य साधन कृषि है। खेमराज पटेल शुरु से ही नवाचारी एवं दृढ़संकल्पी कृषक रहें हैं। उनके द्वारा समय-समय पर कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय अधिकारी द्वारा दिये गये सलाह एवं तकनीकियों को अपनाते हुए वर्तमान में 6.158 हे. से समन्वित (फसलोत्पादन, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन (गाय, बकरी एवं मुर्गी)) कृषि कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ अंचल के किसान विजय यादव को वर्ष 2009, रामगोपाल साहू केड़ार को 2014, डेढ़राज चन्द्रा, गाताड़ीह को 2014, लक्ष्मण कुमार पटेल कंचनपुर को 2016, खीरसागर पटेल मानिकपुर को 2019, मुकेश चौधरी नवापाली को 2021 में डॉ खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार से अलंकृत किया जा चुका है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button