राज्य समाचार

इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर एक सुसाइड नोट बरामद

24.06.22| छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका हुआ मिला है। सुबह जब छात्र की मां पहुंची तो खुदकुशी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  भी मिला है। इसमें छात्र ने बिना किसी दबाव में जान देने की बात कही गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बांकीमोंगरा क्षेत्र के शंातिनगर निवासी राहुल विश्वकर्मा (26) माइनिंग इंजीनियरिंग का छात्र था। गुरुवार रात उसने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और फिर रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब काफी देर राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो मां अंदर देखने गई। वहां पंखे के सहारे गमछे से राहुल का शव लटक रहा था। इस पर मां ने अन्य परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राहुल के शव की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने बिना किसी दबाव में फांसी लगाने की बात कही है। साथ ही लिखा है कि उसकी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। इसे लेकर किसी को परेशान नहीं किया जाए। राहुल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सिर्फ मामले की जांच करने की बात कह रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button