राज्य समाचार

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को मार डाला,25 सालों में 1821 लोगों की ली जान…

बीजापुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) : छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला है। इसपर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया और इसकी हत्या कर दी है। बीजापुर जिले में ये 15 दिनों में मुखबिरी के शक में छठवीं हत्या है। इससे पहले 3 ग्रामीण और 2 छात्रों की नक्सलियों ने जान ली थी। जबकि पिछले 25 सालों में 1821 लोगों को मार डाला है। दरअसल, यह मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है। युवक पेरमपल्ली का रहने वाला था। सूत्र बता रहे हैं कि 1 जुलाई को भारी संख्या में नक्सली गांव पहुंचे थे।

जिन्होंने युवक को घर से बाहर निकाला। पहले उसकी पिटाई की। फिर पुलिस की मुखबिरी करने के शक में चाकू से वारकर उसे मार डाला। हत्या के बाद शव गांव में ही फेंक दिए।वारदात के बाद सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। वहीं आज 2 जुलाई की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद जवानों को मौके के लिए भेजा गया है। ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है। जांच के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी। उन्होंने कहा कि, टीम अभी मौके पर ही। लौटने के बाद मृतक की सारी जानकारी मिल पाएगी। बीजापुर में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम फिर से सक्रिय हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिले के अलग-अलग गांव में नक्सलियों ने 15 से 22 जून के बीच इन 7 दिनों में 12 साल के स्कूली छात्र और एक 20 साल के कॉलेज के छात्र की हत्या की। साथ ही अन्य 3 ग्रामीणों को भी मार डाला। सभी की हत्या की सिर्फ एक ही वजह पुलिस की मुखबिरी थी। नक्सलियों ने छ्त्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक यानी पिछले 25 सालों में बस्तर के अलग-अलग जिलों में कुल 1821 लोगों की हत्या की है। इनमें आम नागरिक समेत जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा हत्या बीजापुर जिले में ही हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button