राज्य समाचार

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हुए गोबरा-नवापारा में आयोजित किसान सम्मेलन में

Spread the love

रायपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। वे यहाँ लोकार्पण, भूमि-पूजन और पट्टा वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गोबरा नवापारा के शासकीय हरिहर हाई स्कूल मैदान में किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राज्य शासन के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक गण सर्व श्री धनेन्द्र साहू,विकास उपाध्याय, श्रीमती अनिता शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष विजय गोयल सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के गोबरा नवापारा को तहसील बनाने की घोषणा की ।
गोबरा नवापारा में कन्या महाविद्यालय बनाने का आश्वासन दिया।*

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button