राजनीतीराज्य समाचार

पूर्व सीएम रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साधते हुए किया सवाल, ‘उनको ईडी पर भरोसा है कि नहीं?’

23.07.22| छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज एक और ट्वीट (Tweet) किया है। जिसमें उन्होंने चिटफंड मामले में ED जांच का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए सीएम बघेल से पूछा है कि, उनको ईडी पर भरोसा है कि नहीं?

दरअसल, आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, भूपेश जी! छत्तीसगढ़ को पौने चार साल में आपकी निकम्मी सरकार की अक्षमता का पता चल ही गया है, तभी वो चिटफंड की जांच अब तक नहीं कर पाई है! आपने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ED से जांच की बात कल विधानसभा में की है, तो इस जाँच के लिए मेरा भी पूर्ण समर्थन है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक और ट्वीट करके उन्होंने कहा है कि, एक तरफ आप सोनिया जी की ED से पूछताछ के खिलाफ़ ED ऑफिस में धरना देते हैं और दूसरी तरफ चिटफंड मामले में ED पर भरोसा करते है, यह दोहरी राजनीति मत कीजिए। क्योंकि दूसरों पर कीचड़ फेंककर, अपना चेहरा चमकाने वालों का घिनौना चारित्र सामने आ ही जाता है l

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button