राज्य समाचार

कार से आठ लाख रूपए जब्त टाटीबंध ट्रैफिक जोन के पास चेकिंग की कार्रवाई

Spread the love

रायपुर । ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये एक कार से आठ लाख रूपए जब्त किये है। पुलिस ने कार सवार युवक को भी हिरासत में लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले की जानकारी आमानाका थाने को दे दी है। जानकारी के मुताबिक अब से कुछ देर की ये कार्रवाई है। टाटीबंध ट्रैफिक जोन के पास चेकिंग की कार्रवाई की जा रही थी। उस दौरान शहर की ओर आ रही कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी तो कार से नगदी आठ लाख रूपए जब्त किये गये।
गिरफ्तार युवक खुद का नाम श्याम मनवानी बता रहा है और नागपुर की कंपनी टाटा वैरियंट में काम करता है। पूछताछ मे श्याम ने बताया कि वो दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में थोक सब्जी का सप्लाई करता है। इसी सिलसिले में व्यपारियों से पैसे वसूली कर रायपुर आ रहा था। हालांकि इस मामले में आमानाका पुलिस युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button