राष्ट्रीय खबरें

आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

Spread the love

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार 96 वर्षीय आडवाणी का न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है।

इससे पहले इसी साल 04 जुलाई को भी श्री आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उससे कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उपचार के लिए ले जाया गया था। उन्हें एम्स में उपचार के बाद अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इसके बाद 06 अगस्त को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button