राज्य समाचार

सराफा कारोबारियों से लूट: गोली मारकर लुटेरे फरार, पुलिस कर रही तलाश

Spread the love

मनेन्द्रगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जनकपुर थाना क्षेत्र के माड़ीसरई इलाके में गुरुवार रात सोना-चांदी के दो व्यापारियों से हथियार के दम पर लूटपाट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने गोली मारकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन भागते वक्त उनकी बाइक एक ग्रामीण से टकरा गई। घटना में दो व्यापारी और एक ग्रामीण घायल हुए, जबकि लुटेरे मौके पर बाइक और कट्टा छोड़कर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार, ब्रम्हा सोनी और अनिल सोनी हरचौका साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में चार लुटेरे दो बाइकों में आए और माड़ीसरई इलाके में उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने व्यापारी ब्रम्हा सोनी के कंधे पर गोली मारी, अनिल सोनी भी घायल हुए। घटना के वक्त ब्रम्हा सोनी की 7 वर्षीय बेटी भी उनके साथ थी, जो सुरक्षित है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

लुटेरे व्यापारियों से सोना-चांदी, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। भागते वक्त दो लुटेरों की बाइक एक ग्रामीण की बाइक से टकरा गई, जिससे वह भी घायल हो गया। घबराहट में लुटेरे अपनी बाइक और कट्टा मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।

घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज शहडोल में चल रहा है। एक कारोबारी की सर्जरी की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चंद्रमोहन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की अलग-अलग टीमें रातभर और आज दिनभर लुटेरों की तलाश में जुटी हैं।

अब तक लुटेरे गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन छोड़े गए सुरागों के आधार पर पुलिस जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button