राज्य समाचार
हिट एंड रन कानून के खिलाफ ड्राइवरों के हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री साय की बड़ी अपील, प्रदेश वासियों से कहा – भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश वासियों से हिट एंड रन कानून के नए प्रावधानों के संबंध में फैलाई जा रही अफ़वाओं से बचने की अपील की है। – श्री साय ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फेक पत्र के माध्यम से फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। – उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने हिट एंड रन कानून से संबंधित भारतीय न्याय संहिता के नए प्रावधान अभी लागू नही होने के संबंध में पत्र और विडियो भी जारी किया गया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now



Live Cricket Info
