राजनीतीराज्य समाचार

विधायक चिंतामणि को भाजपा प्रवेश का प्रलोभन….. ऑडियो हुआ वायरल…!

चर्चित कथित कंबल बाबा ने दिया प्रलोभन

Spread the love

रायपुर– छत्तीसगढ़ के राजनीती में एक ऑडियो वायरल होने से सियासी भूचाल आ गया है |  यह ऑडियो छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के सुगर का इलाज करने वाले कम्बल बाबा का है | इस ऑडियो में कम्बल बाबा लुन्द्रा विधायक चिंतामणि महाराज के भाजपा में शामिल होने की बात कर रहे है |  इस कथित आडियो में कंबल वाले बाबा ने कांग्रेस छोड़कर रामदयाल उइके के बीजेपी प्रवेश करने का भी राज खोला है. चिंतामणि महाराज से बातचीत में कंबल बाबा यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि रामदयाल उइके को दस करोड़ रूपए और मंत्री पद दिए जाने के आश्वासन के साथ बीजेपी प्रवेश कराया गया है. हालांकि कंबल बाबा के तमाम समीकरणों को सुनने के बावजूद चिंतामणि महाराज यह कहते सुने जा रहे हैं कि वह कांग्रेस के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते.

इस कथित वायरल आडियो के बाद राज्य की सियासत में बवंडर मचना तय है. आडियो में कंबल बाबा लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने के ऐवज मेंं चुनाव जीताने की गारंटी और मंत्री पद दिए जाने की पेशकश कर रहे हैं. कंबल वाले बाबा कथित आडियो में यह कहते सुने जा रहे है कि उनके बीजेपी प्रवेश करने की बातचीत कहीं लिकेज होगी, तो इसके जिम्मेदार वो खुद होएंगे. कंबल बाबा ने आडियो में यह कहा है कि उनकी ऊपर सीधे बातचीत हुई है. उन्हें किसी से समय लेने की जरूरत नहीं है. गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी कहा है कि आपको बीजेपी प्रवेश कराना है. कंबल बाबा ने कहा कि आपको जीताने की जिम्मेदारी मेरी होगी. कंबल बाबा ने जिस वक्त फोन पर चिंतामणि महाराज से बातचीत की उस वक्त वह रायपुर में थे. जिसका जिक्र वह बातचीत के दौरान कर रहे हैं.
कंबल बाबा के तमाम वायदों के बीच चिंतामणि महाराज यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं यदि किसी से मिलूंगा भी तो उतने में ही फोटो खींचकर उसे जारी कर दिया जाएगा और बताने की कोशिश होगी कि मैंने बीजेपी प्रवेश कर लिया है. कंबल बाबा कह रहे हैं कि फोटो नहीं खींचा जाएगा. ऐसा कुछ भी नहीं होगा. चिंतामणि महाराज ने यह भी कहा कि बीजेपी में मेरा जाना मतलब सत्यानाश करने जैसा होगा.
वहीं इस मामले में चिंतामणि महाराज ने बातचीत में इस ऑडियो टेप की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि आडियो में मेरी ही आवाज है. पिछले तीन दिन से मुझे फोन कर रहे थे . आज सीएम से मिलाने की बात कह रहे थे. भाजपा में प्रवेश करने के लिए पैसों का आफर मुझे दे रहे थे, मंत्री पद और डेढ़ करोड़ रुपए का मुझे आफर दिया गया है. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश करने के लिए.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button