राज्य समाचार

नाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, प्रेमी ने ही गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

03.12.22| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मिली नाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की के प्रेमी ने ही गला घोंटकर हत्या कर दिया था। पैरावट के ढेर में 30 नवंबर से लापता लड़की की लाश 2 दिसंबर को बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मोहला थाना क्षेत्र की है।

ASP पुपलेश पात्रे ने जानकारी दी कि 16 साल की लड़की 30 नवंबर को सुबह 4 बजे शौच का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हर संभावित जगह पर उसे तलाश लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब जाकर उन्होंने मोहला थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी मिली की नाबालिग लड़की का प्रेम संबंध पिछले 2 सालों से महेंद्र मंडावी (24 वर्ष) के साथ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र मंडावी को अपनी हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लड़की की लाश को भी पैरावट के ढेर से बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वो मूल रूप से बालोद जिले के ग्राम रेंगाडबरी, मंगचुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 2 साल पहले वो काम-धंधे की तलाश में मोहला आया था। वहीं लड़की भी अपने जीजा के घर आई हुई थी। गांव में ही दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने अपना-अपना मोबाइल नंबर ही एक-दूसरे को दे दिया।

इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बात होने लगी। लड़की वापस अपने गांव लौट गई, लेकिन आरोपी उसके गांव उससे मिलने के लिए जाता रहा। पिछले 2 सालों से उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे। युवक शादी का झांसा देकर उसका लगातार यौन शोषण कर रहा था। 30 नवंबर को भी आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आया। लड़की शौच के बहाने निकली। घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए।

इसके बाद महेंद्र मंडावी लड़की का फोन लेकर चेक करने लगा, तो उसमें आरोपी के अलावा कई और लोगों के साथ लड़की की चैटिंग मिली। इससे आरोपी को बहुत अधिक गुस्सा आ गया। दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने लड़की का अपने गमछे से गला घोंट दिया। लड़की की मौत होने के बाद आरोपी ने उसकी लाश को पैरावट के ढेर में छिपा दिया और वापस अपने घर चला गया। इधर परिजनों की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button