राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार बाइक ट्रेलर से टकराई, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

भिलाई : खुर्सीपार गेट भिलाई में सिग्नल पर बीती रात बाइक सवार तीन लोग सामने जा रहे ट्रेलर से टकरा गए. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

खुर्सीपार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लोकेश चंदेल(23 साल) निवासी जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है. लोकेश रायपुर के दलदल सिवनी में हमाली का काम करता था. वो अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से दुर्ग आया था. यहां से तीनों एक ही बाइक से भिलाई से रायपुर की तरफ जा रहे थे. बाइक को लोकेश का दोस्त चला रहा था और लोकेश पीछे बैठा था. तीनों ने शराब पी हुई थी. नशे की हालत में बाइक काफी तेज चला रहे थे. उनके आगे आगे बड़ा ट्रेलर जा रहा था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

रात 9.30 बजे के करीब जैसे ही खुर्सीपार गेट के पास सिग्नल में रेड लाइट जली, इससे ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को खड़ा किया. पीछे से आ रहे बाइक चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक सीधे ट्रेलर के पीछे टकरा गई. लोकेश के सिर में गहरी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही लोकेश की मौत हो गई. वहीं दो साथी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. खुर्सीपार पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button