मनोरंजनराज्य समाचाररोचक तथ्य

शरीर के इन अंगों के फड़कने से मिलते हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानिए किससे मिलता है प्रमोशन

जीवन में जब भी कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो शरीर इसका संकेत खुद ब खुद दे देता है। इनमें व्यक्ति के अंगों का फड़कना भी शामिल है। अगर आपके अंग फड़कने लगे है तो जरूर कुछ अच्छा या बुरा आपके साथ हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे शुभ संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिनसे यह पता चलता है कि आपको लाभ मिलने वाला है।

जब फड़कने लगे आपके यह अंग समझ लीजिए मिलने वाला है बड़ा लाभ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आपका सिर फड़कता है तो समझ लीजिए आपको जल्द ही जमीन या मकान का लाभ मिल सकता है यानी जमीन या मकान खरीदने की योजना बनेगी और आप सफल होंगे।

सिर के आगे का भाग फड़कने लगा है तो संभव है कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिले या मान सम्मान की प्राप्ति हो। यह आपके स्थान परिवर्तन का भी सूचक माना गया है।

अगर आपके हाथ फड़कने लगे हैं तो आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि आपको कहीं से धन मिलने वाला है और आप धनवान बनने वाले हैं।

अगर किसी व्‍यक्ति की दाईं आंख फड़कती है तो माना जाता है कि जल्द ही कोई अच्‍छा समाचार मिल सकता है। इसके अलावा उसकी सभी इच्‍छाओं की पूर्ति हो सकती हैं। हालांकि, अगर आंख लगातार कई दिनों तक फड़कती रहे तो ये किसी लंबी बीमारी का संकेत हो सकता है।

दोनों भौंहों में फड़कन महसूस हो तो उस व्‍यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। वहीं, अगर दोनों भौंह के बीच के स्‍थान पर फड़कन हो, तो ये प्रेम की प्राप्ति के संकेत देता है।

अगर किसी व्‍यक्ति का ऊपरी होंठ फड़के तो ऐसा माना जाता है कि शत्रुओं से समझौता हो जाता है। वहीं यदि दोनों होंठ फड़कें तो माना जाता है कि कहीं से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन, अगर केवल निचला होंठ फड़के तो कहा जाता है कि व्‍यक्ति को कहीं से स्‍वादिष्‍ट भोजन के लिए न्‍यौता मिल सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button