राज्य समाचार

BREAKING : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, 30 साल का हैवान गिरफ्तार

कवर्धा – कबीरधाम जिले में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय कवर्धा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि मंगलवार को दशहरा के दौरान क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उस दौरान बालिका और परिजन भी वहां मौजूद थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ देर बाद मौके का फायदा उठाकर आरोपी बालिका को अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button