राज्य समाचार

नक्सलियों ने जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर किया हमला

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नक्सलियों ने पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर शनिवार देर रात फायरिंग की। बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आयी है। उन्होंने बताया कि फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले।

उन्होंने बताया कि तीन दिनों में यह दूसरा नक्सली हमला है और इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है। दूसरी घटना में शनिवार देर रात लोदेड इलाके के मद्देड थाना क्षेत्र माओवादियों ने एक महिला की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पहले महिला का अपहरण किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि माओवाद प्रभावित इलाकों में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा रही है इससे बुरी तरह बौखलाए हुए नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से कैंप पर हमला कर रहे हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button