राज्य समाचार

शादी घर में खाना बनाने आई महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

शादी घर में खाना बनाने आई महिला के साथ ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीन महीने तक पीड़ित परेशान रही। आखिरकार उसने घटना की शिकायत सकरी थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला मजदूरी करती हैं। वे ठेकेदार लवकुमार यादव(55) निवासी बेलसरी थाना तखतपुर के साथ शादियों में खाना बनाने के लिए जाती थीं।

आरोपी ठेकेदार

उसके साथ अन्य महिलाएं और पुस्र्ष भी काम पर जाते थे।ठेकेदार ने 23 जनवरी को लाखासार में आयोजित शादी में खाना बनाने के लिए ठेका लिया था। महिला वहां काम के लिए गई थी। काम के दौरान लकड़ी ठीक से नहीं जल रही थी। उसके साथ काम करने वाली महिला ने पास के कमरे में रखी लकड़ी लाने के लिए कहा। इस पर महिला कमरे से लकड़ी निकाल रही थी। इसी बीच ठेकेदार वहां आ गया। उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी के दौरान बज रहे डीजे के कारण उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। घटना से महिला सहम गई थी। तीन महीने बाद गुस्र्वार को महिला ने घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button