राष्ट्रीय खबरें

मसूरी आईएएस एकेडमी के 84 ट्रेनी आईएएस और कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Spread the love
मसूरी,  19 जनवरी। उत्तराखंड में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जहां प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वहीं मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में कोविड का बड़ा विस्फोट हुआ है. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 84 ट्रेनी आईएएस अधिकारी और कर्मचारी एक साथ कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद अकादमी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

रविवार को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के ट्रेनी आईएएस अधिकारी और कर्मचारी अकादमी परिसर में आए थे, जिसमें से 442 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों और कर्मचारियों का देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए थे. वहीं करीब 40 लोगों का मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था, जिसकी मंगलवार की देर शाम को रिपोर्ट में 84 ट्रेनी आईएएस अधिकारी के साथ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

अकादमी परिसर में ही किया गया होम आइसोलेट
मसूरी उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर यतींद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आईएएस ट्रेनिंग अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए थे, जिनकी मंगलवार की देर शाम को रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि 84 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के साथ कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं, जिसके बाद लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में तैनात डॉ. वीरेंद्र पांति को निर्देश दिए गए हैं कि सभी संक्रमित अधिकारियों और कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया जाए इसके बाद सभी को अकादमी परिसर में ही होम आइसोलेट किया गया है और जरूरी दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मसूरी में 15 लोग पाए गए करोना पॉजिटिव
उन्होंने कहा कि सभी लोग एसिंप्टोमेटिक हैं, जिसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि 7 दिन होम आइसोलेट होने के बाद दोबारा सभी के कोरोना के टेस्ट किए जाएंगे. वहीं डॉ. जितेंद्र ने बताया कि मसूरी शहर में 15 लोग करोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनको भी होम आइसोलेट किया गया है. उन्होंने सभी लोगों से सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया. (abplive.com/news)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button