राज्य समाचार

नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 17 दिसंबर को

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024 हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधानों के तहत जिले के नगरीय निकायों (मारो को छोड़कर) के वार्डो का आरक्षण दिनांक 17.12.2024 दिन मंगलवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे से कलेक्टोरेट सभा कक्ष दृष्टि में की जावेगी। आरक्षण हेतु निकायों का अधिमान क्रम निम्नानुसार होगा।

निकाय का नाम वार्डों के आरक्षण हेतु निर्धारित समय इस प्रकार है। नगर पालिका परिषद, बेमेतरा समय 11:00 बजे से 11:30 बजे तक, नगर पंचायत, नवागढ़ समय 11:30 बजे से 12:00 बजे तक, नगर पंचायत, बेरला समय 12:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार नगर पंचायत, थानखम्हरिया समय 12:30 बजे से 01:00 बजे तक, नगर पंचायत, देवकर समय 01:00 बजे से 01:30 बजे तक नगर पचायत, भिंभौरी समय 02:30 बजे से 03:00 बजे तक निर्धारित है। वही नगर पंचायत, कुसमी समय 03:00 बजे से 03:30 बजे तक, नगर पंचायत, दाढ़ी, समय 03:30 बजे से 04:00 बजे तक, नगर पंचायत, साजा समय 04:00 बजे से 04:30 बजे तक और नगर पंचायत, परपोड़ी समय 4:30 बजे से 05:00 बजे तक रहेगा । उक्त कार्यवाही के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button