राज्य समाचार

रायपुर : सूर्या बार में हंगामा, मैनेजर की बेदम पिटाई, तोडफ़ोड़ भी

Spread the love

रायपुर, 19 जनवरी। कटोरा तालाब स्थित सूर्या बार में मंगलवार की रात मैनेजर की कुछ लोगों ने बेदम पिटाई कर दी। शराब मांगने के दौरान उपजे विवाद में बार पहुंचे एक दल ने कांच की बोतल से मैनेजर को जख्मी कर दिया। मैनेजर पर हमला होने के बाद बार के दूसरे कर्मचारी सामने टकरा गए। दूसरे दल के साथ कर्मचारियों के बीच झड़प होने से वहां बवाल मचा रहा। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइंस थाना आकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मिलिंद भतपहरी नामक युवक का मैनेजर राजू के साथ विवाद हो गया। मिलिंद पर आरोप है कि बार बंद होने के समय उसने शराब देने की बात कही, जब मना कर दिया गया, उसने गाली गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद उसके दोनों भाई अरविंद भतपहरी एवं शुभम भतपहरी भी सामने आ गए। उन्होंने एकाएक बार के मैनेजर राजू गुर्जर पर हमला करते हुए पास में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। मिलिंद की ओर से थाना पुलिस को बताया कि वह वॉशरूम से जब लौटे तभी काउंटर पास खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें जबरन गाली गलौज की। इस पर मैनेजर ने बीच बचाव करने के बजाए उल्टे विवाद शुरू कर दिया। बार के बंद होने का समय 11 बजे निर्धारित है। यहां पर विवाद 10.30 बजे बताया गया है। शहर में सख्त नियम के बावजूद बार में देर रात तक शराब परोसने भी शिकायतें है। सूर्या बार में भी देर रात शराब मिलने के कारण शौकीन यहां जमा हुए थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button