राज्य समाचार

सुकमा के बाजार में जवानों पर हमला, दो जवान घायल

Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला किया। जानकारी के अनुसार, यह हमला नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा किया गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए।

घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल जवानों का इलाज जारी है, और डॉक्टर उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हमले के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दहशत में आए स्थानीय लोग बाजार से भागने लगे। नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि हमले की जांच की जा रही है और हमलावर नक्सलियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्‍सली हमले में घायल हुए जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button