राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से बढ़े सड़क हादसे, बच्चे भी नही है सुरक्षित,चालक परिचालक सहित 6   बच्चों की घायल होने की खबर

कोरबा, जिले में सड़क हादसों का सिलसिला बढ़ते जा रहा है आज फिर सुबह सड़क हादसे की खबर सामने आई है. स्कूली बच्चों से भरी बस को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने जबरदस्त ठोकर मारी दी. इस हादसे में बस ड्राइवर, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं लगभग 6 बच्चे घायल हुए हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी अनुसार सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना का शिकार हुई स्कूल बस सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार की बताई जा रही है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. दुर्घटना की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार, स्कूल बस सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी चौक के पास एक राखड़ से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने विपरीत दिशा से आकर स्कूली बस को जबरदस्त ठोकर मार दी. हादसे में स्कूली बस के परीचालक लछुराम साहू और चालक राजू सोनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसके साथ ही आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल भिजवाया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. जिससे वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गई है. मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई है. लोगों की मांग है कि इस जगह पर कई बार हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी चली गई है. लेकिन उसके बावजूद भी अब तक यहां ब्रेकर नहीं बनाया गया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button