राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

चरणदास महंत ने कांग्रेस सरकार के खोल दिये राज, विधायक-सांसद को बचाने लगा दिया आरोप, महंत के मन की बात जब निकली जुबान से फिर क्या हुआ पढ़िए इस रिपोर्ट में…

कोरबा। अपने झूठे वादे भूल पिछले पांच साल जनता को ठगती आई उड़न छू सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत के पति और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत कह रहे कि ठग राज घूम रहे हैं, संभालकर रहें। क्या इस बयान के जरिए वे खुद की ओर ही इशारा कर रहे हैं। क्योंकि छत्तीसगढ़ ही नहीं, देश का इतिहास गवाह है कि ऐसा कोई बचा नहीं जिसे कांग्रेसियों ने ठगा नहीं। केंद्र में 70 साल हो या छत्तीसगढ़ में नेस्तोनाबूत हुई पांच साल की कांग्रेसी सरकार, पंजा पार्टी ने सिर्फ देश और प्रदेश की जनता को ठगने और वर्तमान से पीछे धकेलने का ही काम करती आई है। ऐसी पार्टी के नेता डॉ महंत कहते हैं कि ठगराज घूम रहे हैं। पर साहब और उनकी सांसद मैडम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि भईया ये पब्लिक है, सब जानती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चाहे इनके पाली तानाखार विधायक रहे मोहितराम केरकेट्टा ने तो 2019 के लोकसभा चुनाव में मैडम महंत को लगभग 61000 की लिड अपने विधानसभा क्षेत्र से दिलाया बदले में महंत जी ने उन्हें ही ठगा और उनका ही टीकट कांट दिया। जो अधिकारी इनके झांसे में फंसा वो आज जेल की हवा खा रहा है
चाहे वह बड़े बड़े आई ए एस हो
इनके झांसे में फंसा वो ठगी का शिकार हुआ

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, के काले को सफेद में बदलने का हुनर भला इनसे बेहतर कौन जान सकता है। पार्टी के बड़े लिडर से लेकर पूर्व मंत्री तक घोटालों और भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेसी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को पांच साल ठगती रही। ठागराजों की ऐसी जमात का नेतृत्व कर रहे विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के मुंह से क्या यह बात शोभा देती है। खुद डॉ महंत की सांसद पत्नी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत पिछले पांच साल से कोरबा की जनता को ठगती रही हैं और अब उनके पति बयान दे रहे कि ठागराज घूम रहे हैं। यह तो वही बात हो गई कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। क्या वे खुद की ओर इशारा कर रहे? चरणदास महंत ने कहा कि- ठगराज घूम रहे हैं, संभल कर रहें। BJP ने महंगाई रोकने के लिए कोई काम नहीं किया। पर सवाल यह उठता है कि जब इनकी सरकार को देश की जनता ने मौका दिया, सिर आंखों पर बिठाया तो इन्होंने क्या किया। बदले में कॉमन वेल्थ घोटाला, नेशनल हेराल्ड, पीएससी घोटालों का ऐसा सिलसिला चलाया कि धोखेबाजी में कांग्रेसियों में मानों कई रिकार्ड कायम कर रखे हैं और अब उनके नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत अपना गिरेबान झांकने की बजाय कह रहे कि ठगराज घूम रहे हैं, संभाल कर रहें। ऐसा लगता है जैसे वे खुद की ओर ही इशारा कर रहे हैं।सहाब ये जनता है ये सब जानती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button