राज्य समाचार

सुकमा में एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद…

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी पुलिस थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सली का शव और हथियार बरामद किए।

उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अधिकारी ने आगे बताया कि अभियान के दौरान आज शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button