राज्य समाचार
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में, संविदा भर्ती के लिए आवेदन 6 नवम्बर तक

जांजगीर-चांपा । जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित कुल 08 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा त्यागपत्र दिये जाने एवं कार्यभार ग्रहण नहीं किये जाने के फलस्वरूप रिक्त बैकलॉग संविदा पदों की पूर्ति हेतु विभिन्न शैक्षणिक संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से 06 नवम्बर 2024 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाईन आवेदन वेवसाईट https://janjgir-champa.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट पोर्टल https://janjgir-champa.gov.in का अवलोकन कर सकते है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
