राज्य समाचार

लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला, कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

09.05.23| टेंडर दिलाने के नाम पर सूरजपुर जिले में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित ने कांग्रेस नेता के अलावा एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित हितेश अग्रवाल ने कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की है. पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2021 में कोविड महामारी की वजह से उसकी फैक्ट्री बन्द होने के कगार में थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात रायपुर के रहने वाले श्रीनिवास अय्यर से हुई. उसने सीएम हाउस से टेंडर दिलाने के नाम पर उसकी मुलाकात वासुदेव यादव से कराई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर टेंडर दिलाने के एवज में उससे 5 लाख रुपये ठग लिये.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले में जांच के बाद आगे कार्रवाई की कार्रवाई करेगी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button