राज्य समाचार

सरकारी नौकरी : वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में 3333 पदों पर भर्ती के लिए दी मंजूरी

Spread the love

25.07.22| छत्तीसगढ़ में जल्द ही भारी संख्या में रिक्त पदों पर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग (Finance Department) ने महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) में 3333 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी आज महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया ने दी है।

दरअसल, विधानसभा मानसून सत्र  का आज चौथा दिन है। मंत्री अनिला भेड़िया  ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में 3333 पदों पर भर्ती की सहमति 4 मई 2022 को दी गई हैं। विधायक डमरूधर पुजारी ने इसपर सवाल किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर प्रश्न पूछा। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति के लिए प्रस्ताव के सम्बंध में भी जानकारी मांगी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि 30 जून 2022 की स्थिति में प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2902 पद तथा सहायिका के 3788 पद रिक्त हैं। रिक्त 5783 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को लगातार स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बना कर भेजे गए। जिसमंे से वित्त विभाग द्वारा 10 आकांक्षी जिलों के लिए कुल 1903 पदों की नियुक्ति की स्वीकृति दिनांक 25 जून 21 प्रदान की गई थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button