राज्य समाचार

KORBA : हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांवों में अलर्ट जारी

Spread the love

कोरबा – जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के चोटिया नवापारा में दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। दंतैल हाथी पिछले एक हफ्ते में इस क्षेत्र में एक के बाद एक 4 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

जानकारी के मुताबिक, मंगल साय (65) शुक्रवार रात लगभग 8 बजे गांव की बस्ती से लगे जंगल में शौच के लिए गया हुआ था। इस दौरान दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग मंगल साय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हाथी बस्ती की ओर आने लगा, तो उसकी चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही शुक्रवार देर रात ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। फिलहाल उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को सावधान रहने और जंगल में जाने से मना किया है। विभाग ने हाथी का फोटो-वीडियो लेने की कोशिश करने से भी मना किया है।

बता दें कि ये दंतैल हाथी इस इलाके में लगभग 4 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। उसने फसलों को भी बर्बाद कर दिया है। ये दंतैल हाथी 45 हाथियों के झुंड से अलग हो गया है। हाथियों के हमले से लगातार मौत के बाद ग्रामीण डरे-सहमे हैं।

कटघोरा DFO कुमार निशांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम को रवाना कर दिया गया था। मृतक के परिजनों को शासन से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि दे दी गई है। फिलहाल लोगों को सावधान रहने और जंगल जाने से मना किया जा रहा है। दंतैल हाथी झुंड से अलग और हिंसक है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button