राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मनीष साहू बने कोरबा तहसीलदार, देखे आदेश

कोरबा। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारी व सुनियोजित क्रियान्वयन को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए गए हैं। प्रशासनिक कार्यों में कसावट की दृष्टि से तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का अस्थायी रुप से तबादला किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के अनुसार जिले में पदस्थ तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का अस्थायी रुप से स्थानांतरण करने के आदेश दिए थे। इस आदेश का परिपालन सुनिश्चित करते हुए कलेक्टर ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से कोरबा जिला में पदस्थ तहसीलदार मनीष देव साहू को कोरबा, भूषण सिंह मण्डावी कटघोरा, राजेन्द्र भारत, दर्री, लीलाधर ध्रुव पसान, सत्यपाल प्रताप राय करतला, किशोर शर्मा पोड़ी-उपरोड़ा व कृष्ण कुमार लहरे को दर्री से भैसमा भेज दिया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदारों को भी आगामी आदेश तक के लिए इधर से उधर किया गया है। इनमें रामसेवक सोनी अब नायब तहसीलदार हरदीबाजार, श्रीमती जानकी काठले दर्री, महेश्वर सिंह उईके कटघोरा, सुनील कुमार गुप्ता पाली व लक्ष्मण राठिया कोरबा तहसील में नायब तहसीलदार का कार्य करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button