राज्य समाचार

कांग्रेस की सभा स्थल में जलभराव, आ रहे खड़गे

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में उनकी विशाल सभा प्रस्तावित है. लेकिन इस कार्यक्रम पर संकट के बादल छाए हुए हैं. सभास्थल पर लगाए गए तीन बड़े डोम में पानी भर गया है. आम जनता के बैठने की जगह पर जलभराव हो गया है. पानी को निकालने की कोशिशें जारी है.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे किसान जवान संविधान जनसभा में शामिल होंगे. इसके बाद 4 बजे वह पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन जाएंगे. राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे. शाम 5 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक लेंगे. फिर वह शाम 6 बजे दिल्ली लौट जाएंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के दौरे को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को रायपुर पहुंचे थे. उन्होंने कल सभा स्थल का निरीक्षण भी किया था. सचिन पायलट ने सभा स्थल पर ही पदाधिकारियों और नेताओं से चर्चा की. इसके साथ-साथ ही अव्यवस्था से बचने पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button